खगड़िया के तीन खिलाड़ियों का बिहार अंडर-19 कैंप के लिए चयन

खगड़िया। खगड़िया जिला क्रिकेट के लिए यह गौरव का विषय है कि अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जिले के तीन प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों अमन कुमार, आदित्य एवं दीपक का बिहार अंडर-19 कैंप के लिए चयन हुआ है।

तीनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान अपने प्रदर्शन, अनुशासन एवं खेल के प्रति समर्पण से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनका बिहार अंडर-19 कैंप के लिए चयन खगड़िया जिला क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और जिले के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है।

इस उपलब्धि से खगड़िया के क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है। यह सफलता जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं के निरंतर विकास और उन्हें राज्य स्तर पर अवसर मिलने का सकारात्मक संकेत है।

इस अवसर पर अमन कुमार, आदित्य एवं दीपक को हार्दिक बधाई एवं बिहार अंडर-19 कैंप के लिए शुभकामनाएं दी गईं। आशा है कि तीनों खिलाड़ी कैंप में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को जारी रखते हुए बिहार क्रिकेट में खगड़िया जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे।

इस उपलब्धि के लिए खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष एवं सचिव श्री देवराज सहित संघ के सभी पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है। खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहन, मार्गदर्शन एवं अवसर उपलब्ध कराने में संघ का योगदान महत्वपूर्ण है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago