पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे अंतर जोनल अंडर-19 में सेंट्रल जोन बनाम नार्थ जोन के बीच कल होगी खिताबी भिड़ंत । इससे पहले आज पूल (बी) के खेले गए आखिरी लीग मुकाबला में नॉर्थ जोन ने रेस्ट ऑफ जोन रेड को 120 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया ।
बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन कृष्णा पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हाई स्कूल बरौली गोपालगंज के खेल मैदान पर अंतर जोनल अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में पूल (बी) का आखिरी लीग मुकाबला आज रेस्ट ऑफ जोन रेड बनाम नॉर्थ जोन के बीच खेला गया ।
जिसमें नॉर्थ जोन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और बल्लेबाज आदर्श कुमार के 38 रन, आलोक रंजन के 26 रन, समीर सिंह के 22 रन, कप्तान युवराज युवी के 20 रन व तथागत आनंद के 20 रन के संयुक्त योगदान के सहारे 39.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 216 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया जिसमें टीम रेड के गेंदबाज अरूणव ने 45/04, प्रतिक राज 24/03, सुयश अंबस्टा के 45/02 चटकाने में सफल और जीत के लिए 217 रनों का लक्ष्य मिला।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम रेड कि पुरी टीम नॉर्थ जोन की सधी हुई गेंदबाजी अजिंक्या वत्स 39/04, आयुष 16/02, कप्तान युवराज युवी 01/02 विकेट के सामने 21.4 ओवरों में महज 96 रनों पर घुटने टेक दिए जिसमें बल्लेबाज अनुज कुमार ने 19 रन, अनुराग ने 17 रन का योगदान दिया और नॉर्थ जोन की टीम ने 120 रनों के विशाल अंतर से टीम रेड को पराजित कर पूल (बी) में अजेय रहते हुए पूल चैंपियन बनकर फाइनल में प्रवेश किया।
कल दिनांक 26 मई 2023 को हाई स्कूल बरौली गोपालगंज के खेल मैदान पर पूल (ए) कि चैंपियन टीम सेंट्रल जोन बनाम पूल (बी) की चैंपियन टीम नॉर्थ जोन के बीच बीसीए अंतर जोनल अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी भिड़ंत प्रातः 8:30 बजे से खेली जाएगी।
आज खेले गए अंतिम लीग मुकाबला से पहले बीसीए मैच ऑब्जर्वर ज्योति कुमार, मैच सेंटर को-ऑर्डिनेटर राजीव रंजन चौहान उर्फ गोलू व जिला क्रिकेट आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…