पटना : बी आर ए बिहार यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में आर डी एस कॉलेज ने एल एस कॉलेज को नेट रन रेट के आधार पर 20 रनो से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
आज स्थानीय एल एस कॉलेज के खेल मैदान में एल एस कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 152 रनो का लक्ष्य खड़ा किया जिसमे एल एस कॉलेज के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने नाबाद 22,विक्रम ने 27,आदित्य ने 13,प्रियांशु ने 12 एवम अंकित ने 10 रन बनाए।गेंदबाजी में आर डी एस कॉलेज के तरफ से रत्न ने 3, आदिल ने 2,रणधीर ने 1,एवम संभव ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी आर डी एस कॉलेज की टीम 26.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 147 रन ही बनाई थी तभी बारिश हो गई और अंपायर को मैच रोकना पड़ा बहुत देर के बाद दोनो अंपायर ने नेट रन रेट के आधार पर आर डी एस कॉलेज को विजेता घोषित कर दिया।जिस समय मैच रुका उस समय आर डी एस के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए देवांग ने नाबाद 9 एवम आदिल ने नाबाद 6 रन बनाकर खेल रहे थे उसके पहले प्रियांशु ने 44,साहिल ने 28 एवम निखिल ने 29 रन अपनी टीम के लिए बनाए थे।गेंदबाजी में एल एस कॉलेज के तरफ से निखिल ने 3,देवाशीष ने 2 विकेट लिए जबकि एक खिलाड़ी रनआउट हुए।
विजेता टीम को वर्तमान D I G जयंतकांत, आर डी एस कॉलेज के प्राचार्या अमिता शर्मा,एवम एलएस कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री ओम प्रकाश राय ने विजेता एवम उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया वही मैन ऑफ द सीरीज का पुरुस्कार आर डी एस कॉलेज के प्रियांशु को,मन ऑफ द मैच का पुरुस्कार आर डी एस कॉलेज के प्रियांशु,एवम बेस्ट बॉलर का पुरुस्कार आर डी एस कॉलेज के आदिल को विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव श्री अजीत कुमार के द्वारा दिया गया।
इसके पहले एल एस कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री ओम प्रकाश राय ने आज के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक माननीय जयंतकांत जी को स्मृतिचिन्ह, बुके एवम शॉल ओढ़ाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।उन्होंने अपने संबोधन में एल एस कॉलेज परिवार के तरफ से उनके पदुन्नति पर हर्ष व्यक्त किया है।
पारितोषिक वितरण एल एस कॉलेज के सभागार में किया गया।
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…