जहानाबाद: जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में अयोजित जूनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में आज यंग बॉयज ने महाकाल इलेवन को 135 रनो से हराया ।
सुबह टॉस जीतकर महाकाल इलेवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया ,पहले बल्लेबाज़ी के लिए उतरे यंग बॉयज ने 34.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 242 रन जोड़े।यंग बॉयज के तरफ से अंकित कुमार ( 71) और सनी कुमार (51) ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी का नजारा पेश किया , इनके अलावा फजल जावेद ने 38 और रिशव रंजन ने 17 रनो का योगदान दिया ।वही महाकाल इलेवन के तरफ से शिवांशु कुमार ने 3 और दीपू , प्रिंस ने 2,2 विकेट हासिल किया ।
243 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाकाल इलेवन की पूरी टीम 22.5 ओवर में 107 रन बना के ऑल आउट हो गई , महाकाल इलेवन के तरफ से कप्तान पीयूष नंदन ने सबसे जादा 19 रन बनाने इनके अलावा अभिनव प्रकाश, शिवांशु कुमार ने 18,18 रनो का योगदान दिया ।यंग बॉयज के तरफ से आयुष नंदन ने 4 विकेट हासिल किए , इनके अलावा ऋषि शर्मा , पंकज कुमार ने 2,2 विकेट हासिल किया ।
आयुष नंदन को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री विश्वास सिंह ने मैन ऑफ द मैच दिया ।लीग का अगला मैच महाकाल इलेवन और इरावत फीड्स के बीच में 25/12/2022 को सुबह 9 बजे से खेला जाएगा ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…