टी एन मिश्रा स्मृति मीडिया कप का शानदार आगाज, विकेएस व हिंदुस्तान जीता

पटना : टी एन मिश्रा स्मृति मीडिया कप का उद्धघाटन बिहार क्रिकेट के पूर्व सचिव रविशंकर प्रसाद, पूर्व क्रिकेटर रामकुमार, पूर्व क्रिकेटर सह कोच राजेश चौधरी और पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने शांति का प्रतीक सफेद कबूतर उड़ा कर किया।

इस मौके पर टैलेंट सर्च स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोशिएशन के निदेशक निधि कुमारी ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और स्वर्गीय मिश्रा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रतियोगिता की सुरुवात की गई।

प्रतियोगिता का पहला मैच हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर के बीच हुआ टॉस जीतकर भास्कर के कप्तान ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया, बल्लेबाजी करने उतरी हिंदुस्तान की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 133 रन 3 खिलाड़ी के नुकसान पर बनाया जिसमे चैतन्य ने 15 बल 55 रन, अपूर्व ने 31 बल 30 रन रविन्द्र वर्मा 21 बाल 17 रन बनाए।

जबाब में भास्कर की टीम ने73 रन 9 खिलाड़ी के नुकसान पर बनाए अमरेंद्र ने अपनी पारी से कुछ आस जगाई पर 22 पर नाबाद लौटे सारी टीम ने हिंदुस्तान के रविशंकर के आगे घुटने टेक दिए जिन्होंने 13 रन पर 4 सफलता अर्जित की और अपनी टीम के हीरो बने।

वही दूसरे मैच में VKS ने प्रभातख़बर को 6 विकेट से हराया जीत के नायक vks के सर्वेश बने, प्रभात खबर ने निर्धारित 12 ओवर में 102 रन बनाए जिसमे पीयूष ने 49 रन जबकि 22 रन मनीष ने बनाए, जबाब में VKS ने 11 ओवर में 103 रन बनाए सर्वेश ने 25 बाल में 53 रन बनाए और अपनी टीम को विजय दिलाई कल का फाइनल मैच हिंदुस्तान का VKS से होगा

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

8 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago