विकेएस बना टी एन मिश्रा स्मृति मीडिया कप चैंपियन

पटना : टी एन मिश्रा स्मृति मीडिया कप का फाइनल मुकाबला आज हिंदुस्तान और VKS एकादसके बीच खेला गया।फाइनल मुकाबले में BCA के पूर्व उपाध्यक्ष नवीन जमुआर, दैनिक जागरण के जमुई ब्यूरो चीफ और BCA के पूर्व पदाधिकारी संजय सिंह मौजूद थे और स्वर्गीय मिश्रा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रतियोगिता की सुरुवात कराई।

टॉस जीतकर हिंदुस्तान ने निर्धारित 12 ओवर में 99/5 बनाए जिसमे अभिषेक ने 40 और चैतन्य ने 38 रन बनाए जबकि अनिकेत ने 3 ओवर में 20 रन देकर एक खिलाड़ी को आउट किया जबकि सुरेश मिश्र ने 21पर 3 विकेट लिया।

जबाब में VKS एकादस की टीम ने 10 ओवर में 3 खिलाड़ी के नुकसान पर इस मैच को जीत लिया जिसमे उज्ज्वल ने 32 ओर पिंटू ने 22 रन की बेहतरीन पारी खेली।जबकि रवि शंकर ने28 रन देकर एक खिलाड़ी को आउट किया।

पुरस्कार वितरण BCA के पूर्व पदाधिकारी नवीन जमुआर, और संजय सिंह के साथ टैलेंट सर्च स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोशिएसन के CEO धीरज कुमार ने किया इस दौरान धीरज ने प्रभात खबर, हिंदुस्तान के लिए एक प्रतीक चिन्ह भी भेंट की उसके अलावे हर मैच के प्लेयर ऑफ द मैच, विजेता और उपविजेता को स्मृति चिन्ह के अलावे ट्रॉफी भी प्रदान की गई।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago