मोइनुल हक स्टेडियम में चल रहा विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर – 16 का ट्रायल का आज रहा दूसरा दिन

पटना। बीसीसीआई द्वारा निर्देशित गाइडलाइंस और विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर -16 के लिए जारी मैच शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए बिहार क्रिकेट संघ ने बीसीसीआई के तत्वाधान में आयोजित होने वाली विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर -16 में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली अंडर -16 टीम चयन को लेकर जूनियर चयन समिति के चेयरमैन सत्य प्रकाश, सदस्य कुंदन कुमार और प्रभात कुमार की देखरेख में राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में ट्रायल आयोजित करा रही है।

इस सिलेक्शन ट्रायल की देखरेख कर रहे बीसीए जीएम लॉजिस्टिक धर्मवीर पटवर्धन ने बताया कि दिनांक 3 दिसंबर से 6 दिसंबर तक चलने वाली इस सिलेक्शन ट्रायल में तिथिवार जिला संघों से अनुशंसित खिलाड़ी ट्रायल देने आ रहे हैं।

जिनका जन्म तिथि 1 सितंबर 2005 से 1 सितंबर 2007 के बीच है वैसे खिलाड़ियों को हीं इस ट्रायल का हिस्सा बने हुए है।
बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बताया कि

आज 4 दिसंबर को- अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर,बक्सर, जहानाबाद, गया, रोहतास,वैशाली और कैमूर जिला संघों से अनुशंसित खिलाड़ी ट्रायल में शामिल हुए।जबकि पटना जिला संघ के खिलाड़ियों को तकनीकी त्रुटियों के कारण आज ट्रायल में शामिल नहीं किया गया उनका ट्रायल कल लिया जाएगा।

 

वहीं कल 5 दिसंबर 2021को – बांका, भागलपुर, जमुई,नालंदा, नवादा, शेखपुरा, सीवान, लखीसराय और पूर्वी चंपारण जिले के खिलाड़ी भाग लेंगे ।

सभी खिलाड़ियों को निर्देशित तिथि अनुसार सुबह 9 बजे ए. के. चन्दन और अतुल कुमार को मोइनूल हक स्टेडियम में आवश्यक कागजात के साथ रिपोर्ट करने का निर्देश दिया जाता है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago