कटिहार 25 मार्च: राजेंद्र स्टेडियम के तत्वाधान में कटिहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बी-डिवीजन जिला क्रिकेट लीग सत्र 2020-21में आज का मैच टाउन क्रिकेट क्लब बनाम एन.वाई.सी.मनिहारी के बिच हुआ जिसमे टॉस मनिहारी के कप्तान परविंदर ने जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया ।
टाउन क्लब के बल्लेबाज आज जल्दी में थे क्यूंकि टाउन क्लब 20.2 ओवर में मात्र 78 रनो पे सिमट गयी आयुष 19 जबकी आदित्य सोलंकी ने 14 रन बनाये!मनिहारी के कप्तान परविंदर 12/3, बबलू 17/3 और कपिल ने 9/2 विकेट चटकाए ।
छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनिहारी की बल्लेबाज़ी ऐसी चरमराई के 20.1 ओवर में मात्र 70 रनो पे सभी पेविलियन लौट गए! सिर्फ रंजीत 21 और अक्षय ने 14 रन बनाये!टाउन क्लब के बबलू 12/2,आनंद यादव 14/2,राज आर्यन 16/2 जबकी आयुष कुमार ने 15/3 विकेट लेकर अपनी टीम को 8 रनो से जीत दिलवाई !
आयुष कुमार को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया!
आज निर्णायक की भूमिका गौरव और सोनू ने निभाई जबकी स्कोरिंग राजनारायण ने की!कल राजेंद्र स्टेडियम में काढ़ागोला क्रिकेट क्लब बनाम वाइट एलेवेन के बिच जबकी डी.एस.कॉलेज में हेमकुंज क्रिकेट क्लब बनाम ब्लैक डाइमंड क्रिकेट क्लब के बिच मुकाबला खेला जायेगा ये सुचना जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह के द्वारा जारी की गयी !
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…