बिहार साफ्टबॉल सीनियर व जूनियर टीम का प्रशिक्षण शिविर सह कैंप 16 सितंबर से गांधी मैदान पटना में।

पटना : बिहार साफ्टबॉल सीनियर व जूनियर टीम का प्रशिक्षण शिविर सह कैंप का आयोजन साफ्टबॉल एसोसिएशन आफ बिहार के तत्वावधान में 16 सितंबर से होने जा रहा है। इसकी जानकारी साफ्टबॉल एसोसिएशन आफ बिहार की महासचिव प्राची शर्मा ने दी।

संघ के संयुक्त सचिव रूपक कुमार ने बताया कि यह कैंप आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए आयोजित की जा रही है। यह शिविर राजधानी पटना के गांधी मैदान के आरबीआई ऑफ़िस के सामने वाले मैदान में चलेगी। उन्होंने बताया कि कैंप के संयोजक राजेश कुमार चिंट्टू होंगे जबकि विपिन कुमार व रवि राय प्रशिक्षक होंगे। सभी खिलाड़ी को सुबह 6.30 बजे रिपोर्ट करने को कहा गया है। सुयक्त सचिव ने कहा कि इस कैंप में प्रदर्शन के आधार पर बिहार टीम का चयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नेशनल में बेहतरीन प्रदर्शन कर सके बिहार टीम इस वजह से खिलाड़ियों को बारीकी से तैयार करना मुख्य उद्देश्य है। वहीं संघ के अध्यक्ष गौतम कनोडीया ने बताया ओलंपिक में साफ्टबॉल के आने के बाद बिहार के खिलाड़ियों से काफी उम्मीद है कि हमारे बिहार का भी खिलाड़ी ओलिम्पिक में खेलते नजर आएं। वहीं बिहार सरकार ने भी अपने रोजगार रोस्टर में साफ्टबॉल को स्थान देने का काम करने जा रही है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago