कराटे

बिहार अंडर-19 पुरुष टीम के लिए ट्रायल 11 सितंबर से पटना के बिहार कैंब्रिज क्रिकेट एकेडमी में,देखे पूरी खबर

पटना : बीसीसीआई द्वारा आयोजित किए जाने वाले U-19 पुरुष वर्गों की बिहार टीम के चयन के लिए दिनांक 11.09.2022 से 14.09.2022 तक बिहार कैंब्रिज क्रिकेट एकेडमी, नहर रोड नहरपूरा,फुलवारीशरीफ एम्स,पटना में सुबह 9 बजे से ट्रायल (चयन) प्रक्रिया प्रारंभ होगा जिसमें प्रत्येक जिलों से 09 खिलाड़ी ही भाग लेंगे।

ट्रायल की प्रक्रिया में निम्नलिखित तिथिवार  जिलों के खिलाड़ियों को भाग लेना है :

11 सितंबर 2022 के लिए अधिसूचित जिलों का नाम – 1-पटना, 2-वैशाली, 3-अरवल, 4-जहानाबाद, 5-नवादा, 6-नालंदा, 7-गया, 8-शेखपुरा

12 सितंबर 2022 के लिए अधिसूचित जिलो का नाम – 1-समस्तीपुर, 2-लखीसराय, 3- बेगूसराय, 4-खगड़िया, 5-सुपौल, 6- भागलपुर, 7-मुंगेर, 8-जमुई, 9-बांका, 10-सहरसा

13 सितंबर 2022 के लिए अधिसूचित जिलों का नाम – 1-बक्सर, 2-भोजपुर, 3-सारण 4-रोहतास, 5-औरंगाबाद, 6-सीवान, 7-पूर्वी चंपारण,8- पश्चिमी चंपारण 9-गोपालगंज, 10-कैमूर

14 सितंबर 2022 के लिए अधिसूचित जिलों के नाम – 1-मुजफ्फरपुर, 2- मधुबनी, 3- दरभंगा, 4- शिवहर, 5- सीतामढ़ी, 6- किशनगंज, 7- अररिया, 8- पूर्णिया, 9- कटिहार,10- मधेपुरा

सभी खिलाड़ियों को जिला की अनुशंसा पत्र के आधार पर निर्धारित तिथी में ही ट्रायल में भाग लेने दिया जाएगा।सभी खिलाड़ियों को अपना और अपने माता-पिता का आधार कार्ड, पैन कार्ड, एकाउंट विवरण, (कैंशील चेक), कंप्यूटरीकृत जन्म प्रमाण पत्र आदि का मूल और एक सेट छाया प्रति के साथ ट्रायल स्थल पर रिपोर्ट करना है।हैमेन ट्रॉफी से सीनियर वर्ग के कैम्प के लिए चयनित U-19 खिलाड़ियों एवं विगत वर्ष के U-19 स्टेट (डेज एवं एकदिवसीय) खिलाड़ियों को  कैम्प में सीधे प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

जन्म तिथि 1 सितंबर 2003  को या उसके बाद के जन्म तिथि वाले खिलाड़ी बीसीसीआई द्वारा  3 अगस्त 2020 को निर्धारित पात्रता की योग्यता रखने वाले खिलाड़ी हीं इस ट्रायल में भाग लेंगे। इसके लिए रिपोर्टिंग समय – प्रातः 09:00 AM है। खिलाड़ियों को रिपोर्टिंग अधिकारी – 1.श्री कौशल किशोर तिवारी@ 7004050400 , 2.श्री चंदन कुमार @ 9247924151 को रिपोर्ट करना होगा। उक्त जानकारी बीसीए के वेबसाइट के माध्यम से बीसीए संयुक्त सचिव सह प्रभारी क्रिकेट संचालन शंकर देव चौधरी दिया गया है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

8 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago