अररिया 14 मार्च: अररिया जिला क्रिकेट लीग बी डिवीजन के मैच बिहार सरकार के आदेश( कोविड) के कारण रोक दिया गया था उसे कार्यक्रम के अनुसार फिर से शुरू किया जा रहा है जो दिनांक 15.03.2022 से स्थानीय नेताजी सुभाष स्टेडियम में प्रारंभ होगा । इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव ओम प्रकाश जायसवाल ने दी है।
श्री जायसवाल ने बताया की कल का मैच इंडस स्पोर्टिंग क्लब अररिया और काली मंदिर क्रिकेट क्लब (बी )के बीच खेला जाएगा । जिले के बी डिवीजन के सभी क्लब अपने खिलाड़ियों को सूचित कर दे।साथ ही उन्होंने हेमन ट्रॉफी टीम के चयन ट्रायल को लेकर भी जानकरी दी है।
उन्होंने कहा है कि ” हेमंत ट्रॉफी टूर्नामेंट दिनांक 25.03.2022 से शुरू होने जा रही है पूर्णिया मे अतः हेमंत ट्रॉफी के लिए ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी जो अररिया जिला क्रिकेट संघ से रजिस्टर्ड है सत्र 2021-22 में उन्हें ही अनुमति होगी तथा ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची कुछ दिनों के अंदर अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा जारी की जाएगी।
ट्रायल सह कैम्प के कोचिंग के लिए अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा बतौर कोच बीसीसीआई लेवल 2 कोच राजेश कुमार चौधरी जी को दिनांक 20.03.22 से 23.03.22 तक के लिए नियुक्त किया गया है जो जिले के खिलाड़ी को क्रिकेट कि कोचिंग देंगे। दिनांक 23.03.22 को हेमंत ट्रॉफी के लिए जिला क्रिकेट की घोषणा कर दी जाएगी 20.03.22 से 23.03.22 तक बी डिवीजन लीग स्थगित रहेगा तथा दिनांक 24.03.22 से मैच फिर से प्रारंभ हो जाएगा ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…