बिहार अंडर-16 खिलाडियों का ट्रायल 3 दिसंबर से पटना के मोइनुल हक़ स्टेडियम में,देखे पूरी खबर

पटना 28 नवम्बर : बिहार के अंडर-16 खिलाडियों का ट्रायल की तिथि का इंतजार खत्म हुआ बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने अंडर-16 खिलाडियों के ट्रायल की तिथि की घोषणा कर दी है . इसकी घोषणा बीसीए के क्रिकेटिंग गतिविधि के प्रभारी सह जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह ने सुचना जारी कर किया है .

सभी जिला संघों को सूचित किया गया है की बीसीसीआई की विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी (U-16) टूर्नामेंट के लिए दिनांक 3 दिसंबर से 6 दिसंबर तक मोइनूल हक स्टेडियम में ट्रायल आयोजित हो रहा है। सभी जिला संघों से पाँच खिलाड़ियों के नामों का अनुशंसा करने के लिए निर्देश दिया गया है। इस टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की जन्म तिथि 1 सितंबर 2005 से 1 सितंबर 2007 के बीच का का होना आवश्यक होगा।

तिथिवार जिलों के नाम:

3 दिसंबर- अररिया , किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल,कटिहार,पूर्णिया, खगड़िया, बेगूसराय और मुंगेर।

4 दिसंबर- अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर,बक्सर, जहानाबाद, गया, रोहतास,पटना,वैशाली और कैमूर।

5 दिसंबर- बांका, भागलपुर, जमुई,नालंदा, नवादा, शेखपुरा, सीवान, लखीसराय और पूर्वी चंपारण ।

6 दिसंबर- दरभंगा, समस्तीपुर,मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पश्चिमी चंपारण,गोपालगंज और सारण।

सभी खिलाड़ियों को सुबह 9 बजे ए के चन्दन और अतुल कुमार को मोइनूल हक स्टेडियम में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया जाता है।

 

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago