पटना 28 सितंबर: बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले कूच विहार ट्रॉफी अंडर-19 के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम बनाने के लिए ट्रायल की तिथि की घोषणा कर दी है।
इसकी जानकारी देते हुए बीसीए के कार्यकारी सचिव के रूप में कार्य कर रहे संजय कुमार सिंह ने बताया कि” बीसीसीआई के घरेलु टूर्नामेंट कूच विहार ट्रॉफी में भाग लेने के लिए बीसीए ने तैयारी शुरू कर दी है।
जिला क्रिकेट संघो को निर्देश दिया गया है कि 7-7 खिलाडियों को ट्रायल के लिए भेजे ट्रायल मोइनुल हक़ स्टेडियम के बाहरी परिसर क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के मैदान में 15 अक्टूबर से होंगे।
उन्होंने आगे कहा” प्रत्यके खिलाड़ियों को जिला क्रिकेट संघ के ऑथोरिटी लेटर सहित अजित कुमार चंदन व अतुल कुमार सिंह को रिपोर्ट करेंगे।ट्रायल जिलावर तिथि के अनुसार होगा।
9 अक्टूबर : अररिया, पूर्णिया,किशनगंज, कटिहार, सुपौल,मधेपुरा, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर
10 अक्टूबर: अरवल , औरंगाबाद, भोजपुर,बक्सर,गया,जहानाबाद, रोहतक,पटना,वैशाली,कैमूर
11 अक्टूबर: बांका, भागलपुर, जमुई,नालंदा, नवादा,शेखपुरा, लखीसराय, सिवान,ईस्ट चंपारण
12 अक्टूबर : दरभंगा , समस्तीपुर, मधुबनी,मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, वेस्ट चंपारण, सारण, गोपालगंज
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…