कराटे

विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर – 16 का ट्रायल 3 दिसंबर से मोइनुल हक पटना में।

पटना  बीसीसीआई द्वारा निर्देशित गाइडलाइंस और विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर -16 के लिए जारी मैच शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए बिहार क्रिकेट संघ ने बीसीसीआई के तत्वाधान में आयोजित होने वाली विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर -16 में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली अंडर -16 टीम चयन को लेकर 3 दिसंबर 2021 से राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में ट्रायल आयोजित की है।

बिहार क्रिकेट संघ के क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित करने के लिए अधिकृत जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह ने अभी सूचना जारी करते हुए कहा कि सभी जिला संघों को सूचित किया जाता है की बीसीसीआई की विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी (U-16) टूर्नामेंट के लिए दिनांक 3 दिसंबर से 6 दिसंबर तक मोइनूल हक स्टेडियम में बीसीए ट्रायल आयोजित कर रही है।

जिसमें सभी जिला संघों को अपने अपने जिला से निबंधित अधिकतम पाँच खिलाड़ियों के नामों की अनुशंसा करने के लिए निर्देशित किया जाता है। जिसमें जिला संघ के पदाधिकारी वैसे खिलाड़ियों की अनुशंसा करें जिनका जन्म तिथि 1 सितंबर 2005 से 1 सितंबर 2007 के बीच हो अन्यथा वैसे खिलाड़ियों को इस ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा जिनकी जन्म तिथि इससे अधिक या कम हो।

बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बताया कि तिथिवार निम्नलिखित जिला संघों के खिलाड़ी इस ट्रायल में शामिल होंगे :-

3 दिसंबर 2021 को – अररिया , किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल,कटिहार,पूर्णिया, खगड़िया, बेगूसराय और मुंगेर जिला संघों के खिलाड़ी ट्रायल में शामिल होंगे।

4 दिसंबर को– अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर,बक्सर, जहानाबाद, गया, रोहतास,पटना,वैशाली और कैमूर जिला संघों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

5 दिसंबर 2021को – बांका, भागलपुर, जमुई,नालंदा, नवादा, शेखपुरा, सीवान, लखीसराय और पूर्वी चंपारण जिले के खिलाड़ी भाग लेंगे ।

जबकि 6 दिसंबर को – दरभंगा, समस्तीपुर,मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पश्चिमी चंपारण,गोपालगंज और सारण जिला संघ के खिलाड़ी इस ट्रायल में शामिल किए जाएंगे।

सभी खिलाड़ियों को निर्देशित तिथि अनुसार सुबह 9 बजे ए. के. चन्दन और अतुल कुमार को मोइनूल हक स्टेडियम में आवश्यक कागजात के साथ रिपोर्ट करने का निर्देश दिया जाता है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

7 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago