पटना 31 अगस्त: आगामी माह के 27 से 30 सितंबर के बीच जम्मू-कश्मीर के जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 2020-21 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारतवर्ष की वरीयता प्राप्त टीमों को आमंत्रित किया गया है जिसमें बिहार की पुरुष और महिला टीम भी भाग लेगी जिसके लिए खिलाड़ियों का चयन ओपन ट्रायल के जरिए किया जाएगा ।
इसकी जानकारी देते हुए बिहार टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जावेद अनवर ने बताया कि” यह ओपन ट्रायल दिनांक 5 सितंबर को कुमार क्लब पटना हाई स्कूल में सुबह 10:00 बजे से आयोजित किया जाएगा जिसमें बिहार के किसी भी जिला के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिसके चयनकरता होंगे श्री मिलन झा ।चयनित खिलाड़ियों का 1 सप्ताह का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा।
टीम 25 सितंबर को जम्मू कश्मीर के लिए प्रस्थान करेगी ।विशेष जानकारी के लिए के मोबाइल नंबर 7004651676 , 78706 67985 पर संपर्क कर सकते हैं।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…