हेमन ट्रॉफी में त्रिपुरारी केशव और अल्टमिस का शतक,दरभंगा,पूर्णिया,सारण,भागलपुर, कैमूर, बेगूसराय जीता।

पटना। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित घरेलू टूर्नामेंट हेमन ट्रॉफी सत्र 2022 -23 का मुकाबला शेष 06 जोन पर खेला गया।

जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बीसीएम मीडिया कमेटी के संयोजक सह प्रवक्ता कृष्णा पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज हेमन ट्रॉफी का अंतिम लीग मुकाबला शेष सभी 6 जोन पर खेला गया।

जिसमें मिथिला जोन पर आज दरभंगा और मधुबनी के बीच खेले गए मुकाबला में दरभंगा ने मधुबनी को 120 रन से करारी शिकस्त दी। दरभंगा के बल्लेबाज त्रिपुरारी केशव ने शानदार 150 रन और अल्टमिस ने नाबाद 119 रनों की आकर्षक पारी खेली।

सीमांचल जोन पर आज किशनगंज और पूर्णिया के बीच खेले गए मुकाबला में पूर्णिया ने किशनगंज को 6 विकेट से पराजित किया।वेस्टर्न जोन पर आज वेस्ट चंपारण और सारण के बीच खेले गए मुकाबला में सारण ने वेस्ट चंपारण को 5 विकेट से पराजित किया।

अंगिका जोन पर आज जमुई और भागलपुर के बीच खेले गए मुकाबले में भागलपुर ने जमुई को 5 विकेट से पराजित किया।
शाहाबाद जोन पर आज औरंगाबाद और कैमूर के बीच खेले गए मुकाबला में कैमूर ने औरंगाबाद को 3 विकेट से पराजित किया।

सेंट्रल जोन पर आज बेगूसराय और खगरिया के बीच खेले गए मुकाबला में बेगूसराय ने खगड़िया को 37 रनों से पराजित किया।हेमन ट्रॉफी के सभी 8 जोन के शीर्ष पर काबिज टीम 6 अप्रैल से नॉकआउट क्वार्टर फाइनल मुकाबला मोइनुल हक स्टेडियम पटना में खेलने उतरेगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago