त्रिशूल प्रीमियर लीग दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में जीतू के शतक से त्रिशूल सीए परसा विजयी

सीवान: त्रिशूल प्रीमियर लीग दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी परसा ने डब्ल्यू सीए क्रिकेट एकेडमी को 136 रनो से हरा दिया। पहले दिन का मुकाबला बीते कल शनिवार को शुरू हुई।

अपनी पहली पारी खेलते हुए त्रिशूल सीए की टीम 46 ओवर में 272 रन बनाया जिसमे जीतू 60 रन ,आदित्य 65 रन का योगदान किया जबकि गेंदबाजी में डब्ल्यू सीए की टीम के अनीश को तीन,आकाश को दो विकेट मिला। अपनी पहली पारी में डब्ल्यू सीए की टीम 185 रन बनाकर ढेर हो गई जिससे त्रिशूल सीए को 87 रनो की बढ़त हासिल हुई।

अपनी दूसरी पारी में त्रिशूल सीए परसा की टीम ने एक बार फिर जीतू के शतक 118 रन की मदद से 251 रन बनाने में सफल रही। जीतू ने शानदार शतकीय पारी खेली जिसमे 12 छक्के और 8 चौके शामिल है। अब डब्ल्यू सीए के सामने त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी ने कुल 338 रनो का लक्ष्य रखा।

जबाब में उत्तरी डब्ल्यू सीए की टीम सिर्फ 202 रन बनाकर ढेर हो गई जिसमे चन्दन ने ताबड़तोड़ 83 रन और ऋतिक ने 51 रनो की पारी खेली।इस तरह इस दो दिवसीय मुकाबले में त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी डब्ल्यू सीए क्रिकेट एकेडमी को 136 रनो से हरा दिया। टीम के जीत के बाद कोच रोहित यादव ने बधाई दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago