त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी बाबू राम नारायण सिंह अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मे

पटना : बाबू राम नारायण सिंह अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का आज दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला एसएसआर क्रिकेट अकैडमी पटना बनाम त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी परसा के बीच खेला गया। जिसमें त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी ने 94 रन से जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

पहले बैटिंग करने उतरी त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी ने कुल 20 ओवर में 158/9 रन बनाई। त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी के राहुल ने शानदार 69 रन सिर्फ 41 गेंदों में बनाएं वही एसएसआर क्रिकेट एकेडमी के प्रिंस ने 4 विकेट चटकाए।

जवाब में उतरी एसएसआर क्रिकेट एकेडमी की टीम महज 64 रन पर ऑल आउट हो गई। एसएसआर के अमन ने 13 रन बनाए और त्रिशूल के बिट्टू ने 2 विकेट चटकाए। राहुल के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मौके पर मौजूद कोच रोहित यादव, आदित्य रंजन, आर्यन सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago