Home International ट्रोल हो रहे हसन अली ने कैच ड्रॉप करने और अपनी आलोचना को लेकर दिया बड़ा बयान,देखे

ट्रोल हो रहे हसन अली ने कैच ड्रॉप करने और अपनी आलोचना को लेकर दिया बड़ा बयान,देखे

by Khelbihar

कराची 14 नवंबर: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अहम मौके पर मैथ्यू वेड का कैच ड्रॉप करने को लेकर ट्विटर पर एक बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तानी फैंस सोसल मीडिया पर हसन अली को ट्रोल कर रहे है .जिसके बाद खुद हसन अली ने अब एक पोस्ट किया है .

उन्होंने ट्वीट करके कहा “ मुझे पता है कि आप लोग काफी दुखी हैं क्योंकि मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका लेकिन मुझसे ज्यादा दुखी नहीं होंगे। आपको मुझसे जो उम्मीदें रहती हैं उससे निराश मत होइए। मैं हाईएस्ट लेवल पर पाकिस्तान की सेवा करना चाहता हूं, इसीलिए दोबारा कड़ी मेहनत पर लग गया हूं। इस वाकये से मैं और मजबूत बनकर सामने आऊंगा। आपके सभी मैसेज, ट्वीट्स, कॉल्स और दुआओं के लिए शुक्रिया। मुझे इसकी जरूरत थी

हसन अली ने एक ऐसे समय में कैच ड्रॉप किया जिससे मैच का पूरा मैच का नतीजा ही बदल गया।इसके बाद मैथू वेड ने लगातार तीन छेक्के जड कर मैच को पाकिस्तान के हाथ से एक ओवर रहते छीन लिया और पाकिस्तन की टीम का सपना वर्ल्डकप जीतने का तोड़ दिया है .आज होगा खिताबी जंग .

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े