Loading Now
×

SSR T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-17 में Turf Arena Patna 4 विकेट से जीता।

पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम बरका बगीचा स्थित SSR के टर्फ विकेट के मैदान पर SSR T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-17 (2025-26) के पांचवे संस्करण का दूसरा मुकाबला SSR क्रिकेट अकैडमी, पटना और टर्फ अरेना, पटना के बीच खेला गया जिसमें टर्फ अरेना की टीम ने SSR क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया।

आज का पहला मैच टर्फ अरेना बनाम SSR क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। SSR ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 71 रन 10 विकेट पर बनाई। SSR के लिए सर्वाधिक प्रशांत 13 रन और आर्यन ने 12 रन बनाए। आकाश ने 3 ओवर में 4 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाएं। वहीं ईशांत ने 3 ओवर में 10 रन खर्च कर 2 विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी टर्फ अरेना ने 11.3 ओवर में 73 रन 6 विकेट पर बना कर जीत हासिल कर लिए। अर्पित ने 26 रन बनाये। वहीं प्रशांत और रोशन ने दो-दो विकेट लिए। विजेता टीम के ईशांत राज को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

IMG-20260501-WA0009 SSR T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-17 में Turf Arena Patna 4 विकेट से जीता।

इसस पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन फाउंडेशन के महासचिव शंकर राॅय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर सोनपुर के समाज सेवक अरविन्द सिंह, राहुल सिंह, गोलू सिंह, अभिनव कुमार, हेमन टॉफी के खिलाडी प्रवीण सिंह, प्रिंस कुमार और बिहार अंडर 19 के पुर्व खिलाडी रंजन राॅय आदि उपस्थित रहे।

संक्षिप्त स्कोर

SSR क्रिकेट क्लब: 18 ओवर में 71 रन पर 10 विकेट, प्रशांत 13, आर्यन 12 अतिरिक्त 27, आकाश 2/4, ईशांत 2/10।

टर्फ अरेना: 11.3 ओवर में 6 विकेट पर 73 रन, अर्पित 26 अतिरिक्त 25, प्रशांत 2/25, रौशन 2/12.

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 × 5 = ?