Loading Now
×

18वां रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज कल से।

  • 21-21 ओवर के नॉकआउट मुकाबले होंगे, सभी तैयारियां पूरी

पटना। 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज एक अगस्त से श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में होने जा रहा है. इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है. इसकी जानकारी पूर्व आईपीएस रणधीर वर्मा फाउंडेशन के संस्थापक-सह-सचिव एवं भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने दी.

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन के मौके पर बतौर अतिथि वर्षा पांडे, बक्सर जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष, राकेश ओझा, विधायक, भाजपा युवा नेता अभिमन्यु यादव होंगे. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया है, जिसमें राजेश यादव, विकास कुमार गोल्डी, कंचन कुमारी, विकास सिंह, मोहित श्रीवास्तव, सचिन राणावत और अभिराम शर्मा को शामिल किया गया है.

IMG-20260501-WA0009 18वां रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज कल से।

टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 21-21 ओवर के नॉकआउट प्रारूप में खेले जाएंगे. नॉकआउट फॉर्मेट होने के कारण प्रत्येक मुकाबला निर्णायक होगा, जिससे शुरुआत से ही टीमों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. इससे दर्शकों को रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले मैच देखने को मिलेंगे.

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
10 + 2 = ?