Home Bihar SSR T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-17 में प्रत्युश क्रिकेट अकादमी व My Yards की टीम विजयी।

SSR T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-17 में प्रत्युश क्रिकेट अकादमी व My Yards की टीम विजयी।

by Khelbihar

पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान SSR T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-17 (2025-26) के पांचवे संस्करण का तीसरा मुकाबला प्रत्युश क्रिकेट अकैडमी, दीघा और RPCA चैलेंजर्स, पटना के बीच खेला गया जिसमें प्रत्युश क्रिकेट अकैडमी की टीम ने RPCA चैलेंजर्स को 1 विकेट से हराया। वहीं आज का दूसरा मुकाबला राइजिंग स्टार, पटना और My Yards, पटना के बीच खेला गया जिसमें My Yards की टीम ने राइजिंग स्टार को 9 विकेट से हराया।

आज का पहला मैच RPCA चैलेंजर्स बनाम प्रत्युश क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। RPCA ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 46 रन 10 विकेट पर बनाई। RPCA के लिए सर्वाधिक अंकुर 10 रन बनाए। आरव ने 2 ओवर में 4 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाएं। वहीं आदित्य और रौशन ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी प्रत्युश क्रिकेट अकैडमी ने 10.5 ओवर में 47 रन 9 विकेट पर बना कर जीत हासिल कर लिए। नाजिम ने 10 रन बनाये। वहीं संतोष ने 4 विकेट और शुभम ने दो विकेट लिए। विजेता टीम के आदित्य को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

IMG-20260501-WA0009 SSR T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-17 में प्रत्युश क्रिकेट अकादमी व My Yards की टीम विजयी।

इसस पहले SSR क्रिकेट क्लब, सारण के सचिव अनूप कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर सोनपुर के समाज सेवक अरविन्द सिंह, राहुल सिंह, गोलू सिंह, अभिनव कुमार, हेमन टॉफी के खिलाडी प्रवीण सिंह, प्रिंस कुमार और बिहार अंडर 19 के पुर्व खिलाडी रंजन राॅय आदि उपस्थित रहे।

संक्षिप्त स्कोर

RPCA चैलेंजर्स: 15 ओवर में 46 रन पर 10 विकेट, अंकुर 10, अतिरिक्त 16, आरव 2/4, रौशन 2/8, आदित्य 2/13।

प्रत्युश क्रिकेट अकैडमी: 10.5 ओवर में 9 विकेट पर 47 रन, नाजिम 10 अतिरिक्त 32, संतोष 4/14, शुभम 2/7.

आज का दूसरा मैच राइजिंग स्टार बनाम My Yards के बीच खेला गया। राइजिंग स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.1 ओवर में 25 रन 10 विकेट पर बनाई। राइजिंग स्टार के लिए सर्वाधिक सिद्धार्थ 6 रन बनाए। रौनक ने 4 ओवर में 14 रन खर्च कर 4 विकेट लिए वही अविनाश ने 4 ओवर मे 10 रन खर्च कर 4 विकेट चटकाएं। जवाब में खेलने उतरी My Yards ने 5.5 ओवर में 26 रन 1 विकेट पर बना कर 9 विकेट से जीत हासिल कर लिए। हरे राम ने 10 रन बनाये। वहीं रियांश ने 1 विकेट लिए। विजेता टीम के अविनाश को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर

राइजिंग स्टार: 9.1 ओवर में 25 रन पर 10 विकेट, सिद्धार्थ 6, अतिरिक्त 7, अविनाश 4/10, रौनक 4/14

My Yards: 5.5 ओवर में 1 विकेट पर 26 रन, Hare ram 10 अतिरिक्त 4, रियांश 1/8.

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े