रणजी ट्रॉफी में जुड़वा भाई बाबा ब्रदर्स ने शतक जड़ किया कमाल,

तमिलनाडु 27 फरवरी: आपने पाण्डिया और पठान ब्रदर्स के बारे में तो बहुत सुना होगा लेकिन एक और भारत में एक और ब्रदर्स है जो कमान कर रही है वह है बाबा ब्रदर्स जी हा रणजी ट्रॉफी में बाबा ब्रदर्स कमाल कर रहे है।

भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी सीजन 2021-22 के ग्रुप एच के एलिट मैच में तमिलनाडु के बाबा अपराजित और बाबा इन्द्रजीत जुड़वा भाइयों की जोड़ी ने एक बहुत ही बड़ा कारनामा कर दिया। इन दोनों ने अपनी घरेलू टीम के लिए खेलते हुए छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेले जा रहे मैच की एक ही पारी में शतक बनाया।

इस तरह एक ही मैच में एक ही टीम के लिए शतक लगाने वाली पहली जुड़वां भाइयों की भारतीय जोड़ी बनी।इससे पहले इस तरह का कारनामा किसी ने नहीं किया था और यह उपलब्धि इन दोनों भाइयों के लिए बहुत ही खास बन गयी। क्योकि इससे पहले आपने पाण्डिया और पठान ब्रदर्स ने भी नहीं किया था।

गुरुवार को रणजी ट्रॉफी में इस सीजन के दूसरे मैच के पहले दिन तमिलनाडु के लिए जुड़वा भाई बाबा इन्द्रजीत ने जहां 127 रन की पारी खेली, तो वहीं बाबा अपराजित 101 रन बनाकर पहले दिन नाबाद लौटे। दोनों भाईयों के बीच तीसरे विकेट के लिए 207 रन की साझेदारी काफी महत्वपूर्ण रही।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago