कराटे

दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट में दो दिवसीय अंतर वि‌द्यालय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

पटना : दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट के प्रांगण में दो दिवसीय अंतर वि‌द्यालय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 17 मई 2024 को हुआ, जिसमें पटना के सात से भी अधिक वि‌द्यालयों जैसे संत करेन हाई स्कूल, ट्रिनिटी ग्लोबल स्कूल, मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल, जी. डी. गोयंका, डी.पी.एस पटना ईस्ट, लिट्रा वैली स्कूल, रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल आदि के छात्र-छात्राओं को खेल में भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया।

यह कार्यक्रम दो दिनों तक अर्थात 17 और 18 मई को हुई। कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश अल्फ्रेड, डिप्टी हेड श्री अशफाक इकबाल एवं कोऑर्डिनेटर डॉ. संगीता राजहंस के स्वागत एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम जैसे स्वागत गान, वेस्टर्न बैंड तथा नृत्य द्वारा नृत्य समा बांधी गई एवं आगंतुकों का उत्साह वर्धन किया गया।

प्रधानाचार्य द्वारा निर्णायक मंडली को संबोधित कर खेल के विधि- विधान, नियमों आदि का विस्तार पूर्वक प्रस्तुतीकरण दिया गया। प्रधानाचार्य की अनुमति से शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलग-अलग समूह निर्धारित कर तीन वर्गों में उन्हें विभाजित किया गया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट के वेदांत, कौशिकी, अनुष्का, आयुषी आदि का प्रदर्शन उत्तम रहा। विभिन्न स्कूलों से आए अनेक छात्र-छात्राओं ने भी अपने वि‌द्यालय का नाम रोशन करने का पुरजोर प्रयास किया।

दूसरे दिन विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ राकेश अल्फ्रेड द्वारा प्रतियोगिता के महत्व को समझाते हुए शतरंज प्रतियोगिता का आरंभ किया गया जिसमें उन्होंने छात्र को विद्यालय के बच्चों के साथ मित्रता करने की सलाह दी वि‌द्यालय के प्रधानाचार्य ने आभार व्यक्त किया। अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया। विभिन्न स्कूलों से आए कुल 113 वि‌द्यार्थियों में जोश व उत्साह का संचार किया एवं इसी तरह आयोजन व कार्यान्वयन पर बल दिया एवं परिणाम घोषित करते हुए उन्होंने सभी प्रतिभागियों को विजेता घोषित ।

किया प्रमुख विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया जिसमें अंडर 9 बॉयज अंडर 9 गर्ल्स, अंडर 11 बॉयज, गर्ल्स अंडर 14 बॉयज और गर्ल्स के अलग अलग श्रेणी के विजेता शानवी राज लिट्रा वैली, दिव्या रानी ट्रि‌निटी ग्लोबल वि‌द्यालय की, दिव्यांशी ट्रिनिटी ग्लोबल वि‌द्यालय की ट्रिनिटी ग्लोबल वि‌द्यालय की आराध्या तथा जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल के अद्विक एवं साथी अंडर 14 में बॉयज के हर्ष राज रेडियंट स्कूल के, गौरव लिट्रा वैली के अचिंत्या कश्यप लिट्रा वैली के, दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट के अंडर 9 बॉयज मेदांत, अंडर 14 गर्ल्स अनन्य पांडे का प्रदर्शन भी उत्तम रहा। ओवरऑल विजेता बालिकाओं में लिट्रा वैली तथा ओवरऑल विजेता बालकों में ट्रिनिटी ग्लोबल जबकि दूसरे स्थान पर बालकों में लिट्रा वैली ने बनाया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

6 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago