पटना 15 फ़रवरी: डीएमएस ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी पटना के मैदान में पहली बार दो दिवसीय तीन मैचो की एक सीरीज डीएमएस ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी जुनिएर्स और टर्फ क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया .पहला मुकाबला इन दोनों टीमो के बीच ड्रा पर समाप्त हुआ .
पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएमएस की टीम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 280 रन बनाये वही अपनी पहली पारी खेलने उतरी टर्फ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 193 रन बनाकर ढेर हो गया . इस बार अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी डीएमएस की टीम ने 9 विकेट पर 207 रन बनाकर अपनी पारी को घोषित कर दिया . टर्फ सीए की टीम ने अपनी दूसरी पारी में शानदार खेल दिखाते हुई 279 रन 6 विकेट खोकर बना लिए थे जिससे यह मुकाबला ड्रा पर समाप्त हुआ .
इस मुकाबले के टॉप स्कोर करने वाले तीन बल्लेबाज टर्फ क्रिकेट एकेडमी के रोहित रंजन 83 रन,रौनित 81 रन और सूर्या प्रकाश 73 रन रहे .टॉप तीन गेंदबाज में डीएमएस ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी के अंकित 3 और संजीत 3 विकेट के साथ तथा टर्फ सीए के राजपाल चौधरी 3 विकेट के साथ रहे .
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…