भोजपुर: जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज न्यू कर्मन टोला क्रिकेट क्लब बनाम उमेश क्रिकेट क्लब ग्रीन के बीच मैच प्रातः 10:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ|
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू कर्मन टोला की टीम ने 29 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए| मनीष ने 19 रन, रोहित ने 19 रन ,ऋषि पाठक ने 12 रन और विनीत पांडे ने नाबाद 29 रनों का योगदान दिया |अतिरिक्त रनों की संख्या 23 रही |उमेश क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए भानू ने 3 विकेट ,आदित्य वर्धन ने 3 विकेट तथा श्रीधर और विशाल ने एक-एक विकेट लिया |
124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उमेश क्रिकेट क्लब ग्रीन ने 6 विकेट खोकर जीत के लक्ष्य को हासिल कर लिया और 4 विकेट से जीत लिया |अमरजीत और विशाल ने 12 रनों का योगदान किया |अतिरिक्त रनों की संख्या 22 रही| न्यू कर्मन टोला की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विनीत ,शुभम और तेजस ने दो-दो विकेट लिया |इस प्रकार उमेश क्रिकेट क्लब ग्रीन ने यह मैच 4 विकेट से जीत लिया |
आज के मैच के मैन ऑफ द मैच आदित्य वर्धन रहे ,जिन्हें सीनियर खिलाड़ी धीरज कुमार ने सम्मानित किया | आज के मैच के निर्णायक सूरज एवं आदित्य आर्यन थे, स्कोरिंग अमर ने की |मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव, सीनियर खिलाड़ी उमेश कुमार, आशुतोष, धीरज कुमार, देव एवं एवेंजर क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे |
कल का मैच स्टूडेंट इलेवन क्रिकेट क्लब ग्रीन बनाम बिहिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर होगा |इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी |
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…