अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी:-कुमुद इलेवन क्वार्टरफाइनल में

Khelbihar.com

Patna:बेऊर खेल मैदान के टर्फ विकेट पर चल रहे इंटर स्कूल अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में कुमुद इलेवन ने सुपर स्ट्राइकर को 17 रनों से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।आज सुबह टॉस सुपर स्ट्राइकर ने जीता तथा पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कुमुद इलेवन ने 28.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 111 रन बनाए।सुपर स्ट्राइकर के तरफ से सुभम तथा गुलशन पांडेय ने 3-3 जबकि अनमोल शर्मा तथा आलोक ने 2-2 विकेट चटकाया।कुमुद इलेवन के तरफ से अनिश ने 23,अमृतांशु ने 19 तथा संदीप ने 14 रनों का योगदान दिया।बाकी कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सुपर स्ट्राइकर की टीम सिर्फ़ 94 रन ही बना पाई।सुपर स्ट्राइकर के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जितेंद्र ने 26 तथा गुलशन ने 11 रनों का योगदान दिया।बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू नहीं सका।कुमुद इलेवन के तरफ से गेंदबाजी में अनीश तथा यशस्वी शुक्ला ने 2-2 विकेट जबकि अंकित,प्रतीक और संदीप तीनों ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।3 खिलाड़ी रनआउट के शिकार हुए।अनीश कुमार को उनके 23 रन तथा 2 विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago