पटना : हर्ष गव्वली के 69 रन व विक्रांत सिंह भदौरिया के 60 रन की बदौलत मध्य प्रदेश ने मेंस अंडर 25 स्टेट ए ट्रॉफी टूर्नामेंट में बिहार पर पांच विकेट से जीत दर्ज की।
जयपुर के केएल सैनी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मध्य प्रदेश ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार की पूरी टीम 49.1 ओवर में 171 रन पर आउट हो गई। बिहार के लिए सर्वाधिक 51 रन कप्तान आकाश राज ने बनाए। विपक्षी टीम के प्रियांशु शुक्ला व रिषभ चौहान ने 3—3 विकेट जबकि रितेश शाक्या ने दो विकेट चटकाए।
जवाब में मध्य प्रदेश की टीम ने लक्ष्य को 25.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। बिहार की ओर से अमोद व सूरज कश्यप ने दो—दो सफलताएं हासिल की। बिहार अब अपना अगला मुकाबला नागालैंड से एक दिसंबर को खेलेगी।
बिहार—49.1 ओवर में 171 रन पर आलआउट, सरमन निग्रोध 22, अभिषेक बाबू 23, आकाश राज 51, सूरज कश्यप 25, हर्ष राज पुरु 13, रंजन राज 12, विकेट— प्रियांशु शुक्ला 3/28, रितेश शाक्या 2/22, रिषभ चौहान 3/30, सागर सोलंकी 1/42
मध्य प्रदेश— 25.3 ओवर में 5विकेट पर 172 रन, हर्ष गव्वली 69, विक्रांत सिंह भदौरिया 60, सागर सोलंकी 20, विकेट— अमोद 2/50, सूरज कश्यप 2/50, मयंक कुमार 1/29,
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…