कराटे

राइजिंग स्टार जूनियर शिवहर जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में

शिवहर: आज सुबह टॉस जीतकर सी पी एन जूनियर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । कैप्टन का निर्णय गलत साबित हुआ और राइजिंग स्टार जूनियर के गेंदबाज विकास की टर्न लेती गेंदों के आगे पूरी टीम 16 ओवर में हीं मात्र 69 रनों पर ढेर हो गई ।

राइजिंग स्टार जूनियर के गेंदबाज विकास ने 4 ओवर में 2 मेडेन रखते हुए 7 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया।सी पी एन जूनियर की तरफ से 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके ।
69 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार जूनियर की टीम ने यह लक्ष्य 14वें ओवर में हीं 4 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया।

राइजिंग स्टार के गेंदबाज विकास कुमार को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया । यह पुरस्कार अंपायर मो जहांगीर आलम द्वारा प्रदान किया गया।सचिव नवीन कुमार ने बताया कि कल 30 नवंबर को जूनियर डिविजन का चौथा मैच स्टार क्रिकेट क्लब जूनियर और रॉयल टाइगर जूनियर के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

10 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago