सासाराम 02 कैमूर एवं रोहतास के पूर्व सरकारी वकील स्वर्गीय ज्वाला प्रसाद की धर्मपत्नी एवं बिहार क्रिकेट एसोसीयशन के पूर्व प्रवक्ता, रोहतास जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव स्वर्गीय सुनील ज्वाला की मां अनार वती देवी के निधन पर रोहतास क्रिकेट एसोसिएशन संघ के सदस्यों ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है।
बता दें कि स्वर्गीय ज्वाला प्रसाद की धर्मपत्नी अनार वती देवी का निधन 27 नवंबर को सासाराम में हो गया था वे 82 वर्ष की थी, जिनका बनारस में अंतिम संस्कार किया गया है। स्वर्गीय ज्वाला प्रसाद की पुत्री कल्पना कुमारी (पूनम कुमारी) ने अपनी मां को मुखाग्नि देकर दाह संस्कार का कार्य किया।
वही रोहतास जिला क्रिकेट संघ की मुख्य सलाहकार कल्पना कुमारी (पूनम कुमारी) की मां की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को सहनशक्ति प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना किया। इसकी जानकारी संघ के कोषाध्यक्ष आनंद कुमार ने दी। संवेदना व्यक्त करने वालों में रोहतास जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शेखर पासवान, शौलेस कुमार , सदस्य रोहन मिश्रा, नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के त्रिविक्रम नारायण सिंह के अलावा अन्य लोग शामिल थें।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…