कराटे

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पीसएसी के जीत में चमके उत्कर्ष व आर्यन

पटना 18 दिसंबर: पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का तीसरा मैच पीएसी और सिन्हा विश्वास एथलेटिक क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पटना-बख्तियारपुर फोर लेन पर भिखुआ मोड़ के पास स्थित एनआईओसी क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर खेले गए इस मैच को पीएसी ने 108 रन से जीता।

पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही इस लीग मैच में शनिवार को सिन्हा विश्वास ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ​पीएसी ने निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 202 रन का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में सिन्हा विश्वास की टीम पीएसी के गेंदबाजों के सामने टिक न सकी। पूरी टीम 31.3 ओवर में महज 94 रन पर पवेलियन लौट गई। मैन आफ द मैच पीएसी के उत्कर्ष कुमार (8—2—27—40) को स्टेट पैनल के अंपायर सुनील कुमार सिंह ने प्रदान किया।

वहीं मैच के दौरान बिहार ​​सीनियर टीम के कोच पवन कुमार मौजूद रहे। इसकी जानकारी पीडीसीए टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने दी। साथ ही उन्होंने बताया कि प्लेयर आफ द लीग को खेलकूद सामग्री के निर्माता कंपनी जाबा स्पोर्टस, पटना के द्वारा पूरा क्रिकेट कीट प्रदान किया जाएगा।

संक्षिप्त स्कोर:

पीएसी— (202 रन/8 विकेट) अमित पटेल 32, रिषभ राज 39, कप्तान दीपक कुमार 28, अमित ने नाबाद 22, अतिरिक्ति: 47 रन, विकेट— अमित कुमार 43/3,आयुष्मान 20/2, माधव स्टार 23/2 विकेट।

सिन्हा विश्वास एथलेटिक क्रिकेट क्लब: (31.3 ओवर में मात्र 94 रन) चंदन श्रीसर ने 15,अमित कुमार ने 21,
उत्कर्ष कुमार 27/4, आर्यन चंद्रा 25/3, शुभम सिंह 12/2।

कल का मैच: अमर सीसी बनाम हरकुलस सीसी, फतुहा: 9:30 बजे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

6 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago