वैशाली 18 दिसंबर: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सोनपुर के डाकबंगला मैदान में चल रहे रूबन कप वैशाली जिला ए डिविजन क्रिकेट लीग का आज का मैच यूथ क्रिकेट क्लब और सूरजदेव फाउंडेशन के बीच खेला गया ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूथ क्रिकेट क्लब के शुरुआत अच्छी नहीं रही । आदित्य हंसराज 24 रन और रत्नेश 49 रन ने पारी को संभाला । इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गए । पूरी टीम 158 रन पर ऑल आउट हो गई । सूरजदेव फाउंडेशन के गेंदबाज नीरज 4 विकेट, अंकुर 2 विकेट ऋषिकेश 2 विकेट लिए
चेतन रोमन और वीरेंद्र को 1-1 विकेट मिला । लक्ष्य का पीछा करने उतरी सूर्या फाउंडेशन का भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। मध्यक्रम के बल्लेबाज नीरज 24 रन और प्रियांशु 64 रन नॉट आउट पारी को संभाला । नीरज को आउट होने के बाद प्रियांशु को चेतन रमन 24 रन नॉट आउट का साथ मिल और टीम को 29 ओवर में 159/8 रन बना कर लक्ष्य तक पहुंचाया ।
यूथ क्रिकेट क्लब की तरफ से अभिषेक आनंद 3 विकेट , रत्नेश 3 विकेट, शिवम और अनीश को 1-1 विकेट मिला । सूरजदेव फाउंडेशन के नीरज को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…