कराटे

पूर्णिया जिला जूनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग के फाइनल में पहुँची किंग रामनगर क्रिकेट क्लब

पूर्णिया 18 दिसम्बर:  स्थानीय डी एस ए मैदान में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय जय सिंह मेमोरियल 41वां जिला क्रिकेट लीग के बाकी बचे मैच का जूनियर डिवीज़न का सेमीफाइनल मैच किंग रामनगर क्रिकेट क्लब बनाम नेशनल क्रिकेट बुल के बीच खेला गया।

किंग रामनगर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। किंग रामनगर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 मैं 07 विकेट खोकर 240 रन बनाए । किंग रामनगर क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज सूरज 74 रन, अमृत ने 40 रन, नवनीत ने 30 रन,किसन ने 30 रन बनाए।नेशनल क्रिकेट क्लब के गेंदबाज हासमी ने 05 ओवर में 41 रन देकर 04 विकेट, गोपी ने 05 ओवर 31 रन देकर 02 विकेट हासिल किए।

241 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेशनल क्रिकेट क्लब की टीम 25 ओवर में 08 विकेट खो कर 224 रन ही बना सकी। नेशनल क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज ज़ाहिद ने 71 रन, सादाब ने 35 रन, पंकज ने 27 रन, विशाल ने 21 रन, हासमी ने 22 रन बनाएं। किंग रामनगर क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी मै किशन ने 05 ओवर मै 44 रन देकर 03 विकेट, हँसीत ने 03 ओवर 41 रन 02 विकेट लिया।

किंग रामनगर क्रिकेट क्लब ने 26 रन जीत दर्ज कर जूनियर डिवीज़न के फाइनल मैं पहुंची ।इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच किंग रामनगर क्रिकेट क्लब के सूरज को दिया गया ।
इस मैच के निर्णायक जिला पैनल काजल पोद्दार एवं जिला पैनल अंपायर आसिफ अल्ताफ एवं स्कोरर विकल्प झा ।

कल का मैच – जूनियर डिवीज़न का फाइनल मैच  किंग रामनगर क्रिकेट क्लब बनाम न्यू आल राउंडर क्रिकेट क्लब ।
उपस्थित सदस्य – संघ के अध्यक्ष समी अहमद, सचिव गौतम चौधरी,संयुक्त सचिव विजय कुमार,डी ए पी एस क निदेशक अली खान, विकास कुमार पप्पू, प्रशांत,बादशाह,सरजील अशर,मो असीम,अभिषेक ठाकुर, नय्यर अली , किशोर यादव,अम्बुज सिंह, विजय ली आदि थे।सभी मैच का पुरुस्कार बितरण 25 दिसम्बर को सीनियर के फाइनल मैच मैं होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

8 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago