कूच बिहार ट्रॉफी में बिहार से पहली पारी में उत्तराखंड 108 रन पीछे

पटना 21 दिसंबर: नई दिल्ली में बीसीसीआई के तत्वाधान में बिहार और उत्तराखंड के बीच खेले जा रहे चार दिवसीय कूच बिहार ट्रॉफी में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार द्वारा पहली पारी में बनाए गए 308 रन के जवाब में उत्तराखंड बिना विकेट खोए 200 रन बना चुकी है।

बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बिहार ने पहली पारी में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सरमन निग्रोध के 114 रनों की शतकीय प्रहार के बाद दीपक के 89 रन की अर्धशतकीय पारी व तरुण कुमार सिंह के 34 रन की उपयोगी पारी के सहारे अपने सभी विकेट खोकर 308 रन बनाए।
उत्तराखंड की ओर से कप्तान अनमोल ने 99 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए जबकि एस. बलियान व आर. श्रीवास्तव को दो-दो विकेट हासिल हुई।

पहली पारी के जवाब में उत्तराखंड के सलामी बल्लेबाज दिव्यम रावत ने नाबाद 102 रनों की शतकीय पारी और पूर्वांश ध्रुव ने नाबाद 97 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली और बिना विकेट खोए 200 रन की साझेदारी कर दूसरे दिन का खेल समाप्त होने का एक मजबूत शुरुआत दिलाई है और बिहार के गेंदबाज विकेट की तलाश में भटकते दिखे।
लेकिन उत्तराखंड की टीम बिहार की पहली पारी से अभी 108 रन पीछे है।उत्तराखंड की टीम कल तीसरे दिन बिना विकेट खोए 200 रन से आगे खेलना शुरू करेगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago