उत्तराखंड महिला टीम बनी बीसीसीआई की अंडर-19 वनडे ट्रॉफी की चैम्पियन

देहरादून 18 अक्टूबर: आज का दिन उत्तराखंड के क्रिकेट जगत में यादगार हो गया है बजह आप भी जानकर खुश हो जायेंगे . बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-19 महिला वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का फाइनल उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के बीच खेला गया जिसमे उत्तराखंड की टीम ने मध्य प्रदेश को एकतरफा मुकाबले हराते हुए फाइनल ट्राफी जीत लिया है

आपको मालूम हो क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड को कुछ साल पहले ही क्रिकेट में मान्यता मिला था सिर्फ दो से तीन साल हुए मान्यता मिले न हुए और उत्तराखंड की महिला खिलाडी ने अपने राज्य व क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के नाम को सुनहरे अक्षरों में आज दर्ज करवा दिया है .

फाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्य प्रदेश की टीम 48.4 ओवर में सिर्फ 102 रन बनाकर ढेर हो गया जिसमे सबसे अधिक कल्याणी जादव 24 रन ,सोमिया तिवारी 18 रन और नैनी राजपूत ने 12 रन बनाया .उत्तराखंड के लिए गेंदबाजी करते हुए पूजा राज ने तीन ,साक्षी ,राग्वी और निशा को दो -दो विकेट मिला और मीनाक्षी को एक विकेट .

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड की महिला टीम के बैटर नीलम के नाबाद 56 रन और ज्योति गिरी के नाबाद 26 रनों के मदद से उत्तराखंड ने सिर्फ दो  विकेट खोकर 34 ओवर में लक्ष्य को हासिल करते हुए बोर्ड ट्राफी पर कब्जा कर लिया .इस  पर पुरे राज्य से उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों व प्रशंशको ने बधाई दी है .

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago