वैशाली 7 अप्रैल: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों की बैठक आज बिहार क्रिकेट अकैडमी सांचीपट्टी में की गई जिसकी अध्यक्षता वैशाली जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विजय कुमार ने की इस बैठक में वैशाली जिला क्रिकेट संघ और कैप्टन निषाद फाउंडेशन के तत्वाधान में वैशाली जिले में पहली बार वैशाली क्रिकेट लीग का आयोजन होगा।
वैशाली जिला क्रिकेट संघ के सचिव प्रकाश ने बताया की बैठक में वैशाली क्रिकेट लीग का आयोजन कराने का निर्णय लिया जो वैशाली जिला संघ के खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा इसमें आठ टीमें हिस्सा लेगी और यह टूर्नामेंट बिहार क्रिकेट एसोसिएशन मान्यता प्राप्त होगा इसमें रणजी सहित 32 राज्य स्तरीय खिलाड़ी खेलेंगे और हर 1 टीम मैं 7 वैशाली जिला के खिलाड़ी होंगे तथा 4 राज्य स्तरीय खिलाड़ी होंगे।
सभी मैच कलर ड्रेस पर खेला जाएगा खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का बहुत अच्छा मौका मिलेगा जबकि टूर्नामेंट विजेता को नगद 75000 और उपविजेता को ₹50000 दिए जाएंगे आईपीएल की तर्ज पर खेले जाने वाला जिले का यह पहला टूर्नामेंट होगा इस प्रतियोगिता में वैसे खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं जो बिहार क्रिकेट संघ द्वारा रजिस्टर्ड हो तथा किसी पूर्व भारतीय खिलाड़ी से उद्घाटन करना आने का निर्णय लिया है वही वैशाली जिला क्रिकेट संघ की बैठक में वैसे खिलाड़ी जो ऑन रजिस्टर्ड संस्था या अनरजिस्टर्ड tournament खेलने वाले खिलाड़ियों अनुशासन कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया गया।
संघ के अध्यक्ष ने कहा खिलाड़ियों को जिले में रजिस्टर्ड संघ के द्वारा कराए जाने वाले टूर्नामेंट और लीग मैं ही शिरकत करनी चाहिए अगर वह अनरजिस्टर्ड टूर्नामेंट या लीग खेलेंगे तो उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी इस बैठक में जिला क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद थे
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…