कराटे

वशिष्ठ नारायण मेमोरियल टूर्नामेंट कप 21 फरवरी से ऊर्जा स्टेडियम में

पटना 17 फरवरी: महान गणितज्ञ पदमश्री स्वर्गीय वशिष्ठ नारायण सिंह जी के स्मृति में राम आशीष शर्मा ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित वशिष्ठ नारायण मेमोरियल टूर्नामेंट कि शेष मैच 21 फरवरी 2022 से राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में खेली जाएगी।

विदित हो कि इस टूर्नामेंट का शुभारंभ 2020 में की गई थी लेकिन वैश्विक महामारी के कारण केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन के बीच इस टूर्नामेंट का लीग मैच, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला नहीं हो सका था।
जिसके मद्देनजर आयोजन समिति ने इस टूर्नामेंट के शेष मैच कराने को लेकर आज सुनील कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में एक बैठक की गई।

जिसमे रणविजय सिंह, धर्मवीर पटवर्धन, सौरभ चक्रवर्ती, योशिता पटवर्धन, कृष्ण पटेल, अनंत कुमार, पवन कुमार, मनीष रंजन सहित अन्य सहयोगी शामिल हुए और सर्वसम्मति से 21 फरवरी से लेकर 25 फरवरी 2022 तक इस टूर्नामेंट के सभी मैच पूरी कर लेने का निर्णय लिया।वहीं आयोजन स्थल के रूप में आयोजन समिति द्वारा राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम को 21 फरवरी से 25 फरवरी तक हायर कर लिया गया है।

इस टूर्नामेंट के मीडिया कमेटी के अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने मैच फिक्सचर जारी करते हुए बताया कि 1 दिन में दो टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें प्रथम मुकाबला प्रातः 8:30 बजे से 11:30 बजे तक जबकि दूसरा मुकाबला दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे के बीच खेला जाएगा।

दिनांक 21 फरवरी को प्रथम मुकाबला मैजेस्टिक बनाम देवराज के साथ, जबकि दूसरा मुकाबला रूबन बनाम बीएसपीएचसीएल के बीच खेला जाएगा।दिनांक 22 फरवरी को प्रथम मुकाबला रूबल बनाम देवराज के साथ, जबकि दूसरा मुकाबला बीएसपीएचसीएल बनाम मैजेस्टिक के बीच खेला जाएगा।

दिनांक 23 फरवरी को प्रथम मुकाबला बीएसपीएचसीएल बनाम देवराज ब्रिक्स के साथ, जबकि दूसरा मुकाबला रूबन पाटलिपुत्र बनाम मैजिस्टिक के बीच खेला जाएगा।वहीं इस टूर्नामेंट का दोनों सेमीफाइनल मुकाबला 24 फरवरी को जबकि फाइनल मुकाबला 25 फरवरी को खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

18 hours ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

20 hours ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

3 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

4 days ago

BCA ने रणजी ट्रॉफी के लिए सीनियर खिलाड़ियों की पहली सूची जारी, देखें

पटना : बिहार क्रिकेट संघ की पुरुष सीनियर चयन समिति ने घरेलू सत्र 2026-27 के…

4 days ago

अरवल जिला क्रिकेट संघ के चुनाव संपन्न,धर्मवीर पटवर्धन सचिव निर्वाचित।

अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ (Arwal DCA) का आम चुनाव अपने निर्धारित कार्यकाल के अनुसार…

6 days ago