पटना 17 नवंबर: बिहार एथलेटिक्स संघ एवं मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 87वी बिहार राज स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे गया जिला के खिलाड़ियों का रहा जलवा।
अंडर 14 बालिका वर्ग में प्रतिज्ञा कुमारी शॉट पुट गोल्ड, अंडर 16 बालिका वर्ग में समृद्धि शर्मा शॉट पुट -गोल्ड ,अंडर 16 बालिका वर्ग में अलीशा राज 100 मीटर सिल्वर लॉन्ग जंप सिल्वर मेडल अमृता कुमारी हाई जंप सिल्वर मेडल ,अंडर 16 बालक -जैवलिन-कांस्य पदक ,अंडर 18 बालिका देलीसा 1500-मीटर गोल्ड मेडल 3000 मीटर सिल्वर मेडल, ज्योति कुमारी 100 मीटर गोल्ड 200 मीटर सिल्वर, अमृता लॉन्ग जंप सिल्वर, अंडर 18 बालक मोहम्मद अबूजर लॉन्ग जंप कांस्य पदक, अंडर 20 बालक वेद प्रकाश 100 मीटर गोल्ड, सागर राज 200 मीटर कांस्य पदक, पुरुष वर्ग आनंद मोहन 100मीटर ब्रोंज मेडल 200 मीटर सिल्वर मेडल हासिल करके गया जिला का मान और सम्मान बढ़ाया।
विजेता खिलाड़ियों को गया जिला एथलेटिक संघ एवं गया जिला ओलंपिक संघ की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं। संघ के डॉक्टर फरासत हुसैन ,मोती करीमी, जितेंद्र कुमार, एथलेटिक कोच अभिषेक कुमार झा, टीम कप्तान विशाल सिंह और खेल जगत से जुड़े अनेकों खेल प्रेमियों ने हर्ष जाहिर किया है।
इस बात की जानकारी गया जिला एथलेटिक संघ के सचिव एवं गया जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव जितेंद्र कुमार ने प्रदान करते हुए नेशनल एथलेटिक प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को जीत की अग्रिम बधाई दी एवं खेल के प्रति उनकी निष्ठा एवं शौर्य की सराहना की। गया जिला एथलेटिक संघ आगे भी खिलाड़ियों को इसी प्रकार प्रोत्साहित करते रहेगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…