पटना,9 मार्च: मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में आयोजित कुसुम राज मनीअम कप अंतर स्कूल अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट में वीर कुंवर सिंह एकेडमी ने स्टेट कोचिंग सेंटर को 32 रन से हराया।
गोलघर मीडिया वेंचर्स के बैनर तले आयोजित इस टूर्नामेंट में आज पहले बैटिंग करते हुए वीर कुंवर सिंह एकेडमी ने 25 ओवर में 7 विकेट पर140 रन बनाए। नीतीश और राजवीर ने तीस- तीस रन का योगदान अपनी टीम की पारी में किया।आशीष ने 21 रन बनाया। जवाब में बैटिंग करने उतरे स्टेट कोचिंग सेंटर के सभी बल्लेबाज धैर्य का परिचय नहीं दे पाए।नतीजा हुआ कि पूरी टीम 19.2 ओवर में 108 रन पर आउट हो पवेलियन लौट गई। साकेत ने सर्वाधिक 20 रन चार चौका के सहारे बनाया।यह मैच वीर कुंवर सिंह क्रिकेट एकेडमी ने 32 रन से जीत लिया।विजेता टीम के अमित कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुकेश कुमार, कृष्णा पटेल, व आनंद कुमार ने दिया।
संक्षिप्त स्कोर
वीर कुंवर सिंह एकेडमी: 25 ओवर 7 विकेट पर 140 रन- नीतीश 30, राजवीर 30, आशीष 21, अतिरिक्त 30, जयवर्धन 4/16, अनीस 1/14, रन आउट 2,
स्टेट कोचिंग सेंटर: 19.2 ओवर में 108 रन पर ऑल आउट – साकेत 20, लक्ष्य 19, आदित्य 13, अतिरिक्त 23, गौरव 2/18, अंकित 2/18, अमित 2/15, सक्षम.1/13, आशीष 1/24, नेहल 1/11, रन आउट 1,
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…