पूर्णिया चैलेंजर्स लीग मे विद्या विहार वाय किंग्स विजयी

पूर्णिया : डीएसए ग्राउंड में चल रहे पूर्णिया चैलेंजर्स लीग के चौथा मैच नाइट में ब्रह्मोस बॉम्बर्स और विद्या विहार वाय किंग्स के बीच खेला गया।टॉस जितकर विद्या विहार वाय किंग्स ने पहले गैंदबाजी करने का निर्णय लिया।

ब्रह्मोस बॉम्बर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 ओवर में 9 विकेट खोकर 128 रन बनाए। ब्रह्मोस बॉम्बर्स की तरफ से समीर दत्ता ने 3 छक्के और2 चौके की मदद से नाबाद 45 रन और राजीव झा ने 4 चौके की मदद से नाबाद 34 रन बनाए। विद्या विहार की तरफ से सुभाष चन्द्र सिन्हा ने घातक गैंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट और अमित ने 4 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट झटके।

जबकि 128 रन का पीछा करते हुए विद्या विहार वाय किंग्स ने 10.1 ओवर में 131 रन बनाकर यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। विद्या विहार वाय किंग्स की तरफ से सुरज शर्मा ने 4 छक्के और 8 चौके की मदद से64 रन और रितिक ने 4 छक्के और 7 चौके की मदद से नाबाद 62 रन बनाए। ब्रह्मोस बॉम्बर्स की तरफ से श्वेत और रंजीत ने 1_1 विकेट लिया।

मैन ऑफ द मैच सुभाषचन्द्र सिन्हा को चुना गया जिसे पीडीसीए अध्यक्ष मोहम्मद शमी ने पुरुषकृत किया।इस मैच में निर्णायक भूमिका में तरविंदर सिंह और राजीव नंदन सिंह थे जबकि थर्ड अंपायर और मैच रेफरी संजीव कुमार तिवारी थे। स्कोरर विमल मुकेश और डिजिटल स्कोरर विकल्प थे जबकि कॉमेंटेटर विजय ली थे।

इस मैच के दौरान पीडीसीए के अध्यक्ष मोहम्मद शमी, सचिव श्री जयंत चौधरी, मनजीत सिंह, विजय मल्लिक, राजेश कुमार बैठा, राकेश कुमार, इश्तियाक अहमद, शरजील असर,प्रशांत ठाकुर के साथ अन्य पदाधिकारी और पूर्व खिलाड़ी मौजूद थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी गोपी कुमार सिन्हा ने दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago