कराटे

रेखा देवी मेमोरियल पटना जूनियर फुटबॉल लीग में विद्यार्थी एफसी जीता

पटना: पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में चल रही रेखा देवी पटना जिला जूनियनर डिवीजन फुटबॉल लीग में बुधवार को खेले गए मैच में विद्यार्थी एफसी ने प्रीमियर स्पोर्टिंग एफए को 2-0 से हराया। एक अन्य मैच में मुसल्लहपुर स्पोर्टिंग क्लब ने नहीं आने के कारण फ्लाइंग बड्र्स एफसी को वाकओवर दिया गया।

राजधानी के जीएसी ग्राउंड पर विद्यार्थी एफसी और प्रीमियर स्पोर्टिंग एफए के बीच खेले गए इस मैच का पहला हाफ 0-0 की बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही विद्यार्थी एफसी ने अपनी रणनीति बदली और आक्रमक रूप से खेलने लगे। इसका परिणाम 53वें मिनट में मिला।

गोपाल शरण कुमार ने खेल के 53वें मिनट में गोल कर अपनी टीम विद्यार्थी एफसी को 1-0 से आगे कर दिया। खेल के 56वें मिनट में निर्भय कुमार ने गोल कर 2-0 की महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी जो अंत तक कायम रहा।

इस मैच में विद्यार्थी एफसी के विशाल कुमार को पीला कार्ड दिखाया। मैच के रेफरी अमरजीत कुमार, सुनील कुमार, किशन कुमार और गौरव राज थे।कल का मैचजूनियर स्टार एससी बनाम ठाकुर बाबा एफसी।नौसा एससी बनाम मीठापुर सॉकर एफसी

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

19 minutes ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

19 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago