पटना : विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत त्रिपुरा के खिलाफ अगरतल्ला में खेले जा रहे मैच में बिहार ने अपनी पहली पारी में राज्य के खगड़िया के हर्षित आनंद (102 रन) के शानदार शतक की बदौलत दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 8 विकेट पर 296 रन बना लिये हैं। आदित्य राज 41 और बासुदेव प्रसाद सिंह 18 रन बना कर खेल रहे हैं। पहली पारी के आधार पर बिहार को 112 रनों की बढ़त है।
दूसरे दिन बिहार ने एक विकेट पर 36 रन से आगे खेलना शुरू किया। अभी टीम के स्कोर में 11 रन ही जुड़े थे कि बिहार को दूसरे दिन का पहला झटका राजपाल चौधरी के रूप मेन लगा। इसके बाद कुछ-कुछ अंतराल पर दो और विकेट गिर गए। 61 रन पर बिहार के चार विकेट गिर चुके थे। इसके बाद अभिषेक आनंद और हर्षित आनंद ने मिल कर पारी संभाला।
इसके बाद रौशन कुमार और आदित्य राज ने शानदार बैटिंग कर टीम का स्कोर 296 तक पहुंचा दिया है। हर्षित आनंद ने 146 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 102 रन बनाये। राजपाल चौधरी ने 18, दीपेश कुमार गुप्ता ने 11, अनिमेष कुमार ने 9, सौरभ कुमार ने 4, अभिषेक आनंद ने 29, रौशन कुमार ने 30 रन बनाये। आदित्य राज 41 और वासुदेव प्रसाद सिंह 18 रन बना कर खेल रहे हैं। त्रिपुरा की ओर से सयान दास ने 80 रन देकर चार, सयान दास प्रथम ने 21 रन देकर एक, दुर्लभ राय ने 75 रन देकर 1, दिपांतु ने 48 रन देकर एक विकेट चटकाये। कल मैच अक अंतिम दिन है .
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…