शिवहर : जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2023-24 सिनियर डिविजन के बीसवें मुकाबले में आज टॉस जीतकर संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब के कैप्टन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। संत प्रेम भिक्षु सी सी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आदित्य राज ने 69 रन एवं धीरज सिंह ने 56 रनों की अच्छी पारियां खेली। संत प्रेम भिक्षु ने 25 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 198 रनों का स्कोर खड़ा किया। एलेवेन स्टार टीम के मृत्युंजय ने 3 एवं पुष्कल ने 2 विकेट लिया।
199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एलेवेन स्टार क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज विनायक द्वारा इस लीग में बनाए लगातार दूसरे शानदार शतकीय पारी (100 रन, 45 गेंद, 11 छक्के, 6 चौके) की मदद से महज 18वें ओवरों में हीं 199 रन बनाकर 6 विकेट से आज का यह मैच जीत लिया । संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब के सोनू ने 2 विकेट लिया ।
एलेवेन स्टार सी सी की तरफ से 100 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलने वाले विनायक को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया। आज के मैच में अंपायरिंग की भूमिका में उत्पल कांत एवं प्रिंस सिंह मौजूद रहे।शनिवार दिनांक 20 जनवरी को सिनियर डिविजन का बाईसवां मैच पिपराही क्रिकेट क्लब एवं स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…