कराटे

सहरसा जिला क्रिकेट लीग में एन.आई.सी.सी सीटानाबाद 45 रनों से जीता

सहरसा :  जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का आज का मैच एन आई सी सी सीटानाबाद एवं कोशी स्मेशर्स के बीच खेला गया जिसमें कोशी स्मेशर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लेते हुए एन आई सी सी सीटानाबाद को पहले बल्लेबाजी करने को कहा ।

पहले बल्लेबाजी करते हुए एन आई सी सी सीटानाबाद ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 27.3 ओवर खेलकर अपने सभी विकेट खोकर जफर इमाम के 27 रन (24 बॉल),आदित्य के 14 रन (14 बॉल),नीतीश के 14 रन (19 बॉल) एवं लकी के 11 रन (18 बॉल) की सहायता से 136 रन बनाया,कोशी स्मेशर्स को जीत के लिए 137 रन बनाने का लक्ष्य दिया।

जिसके जवाब में कोशी स्मेशर्स ने 19.1 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर सत्यम के सर्वाधिक 17 रन (41 बॉल),कृष्णमोहन के 12 रन (19 बॉल) की सहायता से 91 रन ही बना सकी। इस प्रकार एन आई सी सी सीटानाबाद ने कोशी स्मेशर्स को 45 रनों से पराजित किया। एन आई सी सी सीटानाबाद की ओर से जफर इमाम ने 6 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट,इरफान अली ने 5 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट,प्रभात ने 5 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट,रौनक एवं चंदन ने 1-1 विकेट प्राप्त किया जबकि कोशी स्मेशर्स की और से अभिषेक ने 7 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट,प्रशांत ने 5 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट,शीतांशु ने 5.3 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट तथा बादल ने 5 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया।

आज के मैच के अंपायर सुरेंद्र नारायण सिंह एवं नीतीश कुमार तथा स्कोरर अंकित एवं प्रिंस थे।आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा,उपाध्यक्ष तपन कुमार डे,सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान तथा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम, पूर्व सचिव बादल कुमार, नसीम आलम,आशुतोष आनंद, अरविंद झा,सुनील कुमार गुप्ता,सुभाष कुमार,सुमन कुमार झा इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में अंकित,रजनीश,शिवम,हर्ष प्रणव,सोनू,आयुष,बिट्टू,अमरज्योति इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

14 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago