ग्लोबल बजाज एक्सइटेल ट्रॉफी मन्नत खन्ना मेमोरियल अंडर -14 में लाव्या सेकरी का शतक,रोहतक रोड़ जिमखाना जीता

न‌‌ई दिल्ली :  रोहतक रोड़ जिमखाना और  सचदेवा पब्लिक स्कूल टीम के बीच आज ग्लोबल बजाज एसक्सीटेल ट्रोफी मन्नत खन्ना मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में 35 ओवर का 7वां लीग मैच खेला गया।जिसमें पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी रोहतक रोड़ जिमखाना टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 307 रनों का स्कोर खड़ा किया।

रोहतक रोड़ जिमखाना के लाव्या सेकरी ने 130 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं टीम के प्लेयर नमन जी मित्तल ने नाबाद 67 रनों की शानदार पारी खेली, इसके अलावा लक्ष्य सेकरी ने 18, अभिषेक चहल 21, ईशान डबास 32 और तेजस गलहोत्र ने 12 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में शिवा, सश्वत, रोहन और युग को एक -एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी सचदेवा पब्लिक स्कूल टीम अपना लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही, पूरी टीम 28 ओवरों में 93 रनों पर सिमट गई।
पराजित टीम के सचदेवा पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी अक्षय गोयल ने सर्वाधिक 34 बनाए, लेकिन अन्य कोई भी खिलाड़ी अधिक स्कोर बनाने में सफल नहीं हो पाया। गेंदबाजी में सुमित को 3 विकेट, तेजस्वी को 2 और अक्षित को 1 विकेट मिला।

रोहतक रोड जिमखाना टीम के लक्ष्य सेकरी को आज का मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि समाजसेवीका मनजीत विर्दी, ज्योतिषाचार्य प्रीति दुबल, शिवानी बर्थवाल व सारिका रीडा तथा अनु ब्यूटी कार्नर से लोकेश शर्मा व टिंकू ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

2 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

21 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago