बक्सर 26 मार्च: जिला सीनियर डिविजन क्रिकेट लीग में आज खेले गए मैच में विराट क्रिकेट क्लब ने सम्राट क्रिकेट क्लब ढेका को 6 विकेट से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सम्राट क्रिकेट क्लब ने 26 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 152 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें विक्की कुमार ने 23, कृष्णा ने 22, राहुल ने 21 तथा इरफान ने 12 रनों का योगदान किया। शेष बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार न कर सके। अतिरिक्त के रूप में 45 रन बने। विराट क्रिकेट क्लब की तरफ से सुधांशु, प्रशांत एवं शहबाज फरीदी ने दो-दो जबकि दिवाकर ,विशाल, पंकज उत्सव ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
153 रन के लक्ष्य को विराट क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 16.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। जिसमें विशाल सतजर ने शानदार नाबाद 58 रन, शाहबाज फरीदी ने 23, दिवाकर ने नाबाद 17 रन,पंकज ने 16 रनों का योगदान किया। अतिरिक्त के रूप में 41 रन बने। सम्राट क्रिकेट क्लब की तरफ से राहुल 5.5 ओवर में 24 रन देकर तीन,जबकि अब्दुल ने 4 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया।
मैच में अंपायर आफताब आलम एवं विक्रम कुमार थे।जबकि स्कोरर जावेद अली थे। मैच के दौरान संघ के पदाधिकारियों के अलावा सीनियर क्रिकेटर एवं काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे। कल का मैच जिग जैग क्रिकेट क्लब,बक्सर तथा गोस्वामी क्रिकेट क्लब के बीच हवाई अड्डा के ग्राउंड पर खेला जाएगा।
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…