विराट कोहली ने पूर्व क्रिकेटर के मां के इलाज के लिए 6.77 लाख का किया मदद

नई दिल्लीः भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान दे रहे हैं. इसी बीच उन्होंने पूर्व महिला भारतीय क्रिकेटर केएस श्रावंथी नायडू की मां के इलाज के लिए 6.77 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है.

श्रावंथी के माता-पिता इन दिनों कोविड-19 संक्रमित हैं और उनका इलाज चल रहा है. उनकी इस दरियादली की सभी लोग तारीफ कर रहे हैं. बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने ट्वीट कर इस ऑलराउंडर की मदद करने की अपील की थी. इसके बाद कोहली ने मदद का हाथ बढ़ाया.

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने 17 मई को ट्वीट कर तेलंगाना के कैबिनेट मंत्री केटीआर राव से मदद की अपील की थी. उन्होंने लिखा, ” भारत और हैदराबाद के पूर्व ऑलराउंडर श्रावंथी नायडू के माता-पिता कोविड-19 से लड़ रहे हैं. वह पहले ही 16 लाख रुपये खर्च कर चुकी हैं और उन्हें अस्पताल के खर्च के लिए और पैसे की तत्काल आवश्यकता है. उन्हें हमारे सपोर्ट की जरूरत है. कृपया उनकी मदद करें. ”

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago