Loading Now
×

विराट कोहली दुसरे टेस्ट में टीम से बाहर,केएल राहुल बने कप्तान,देखे भारत की प्लेइंग इलेवन:

जोहान्सबर्ग 03 जनवरी: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है।

भारत ने लगातार दूसरे मैच में टॉस जीता है। विराट कोहली टीम से बाहर हैं और केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है।राहुल ने बताया है कि कोहली के पीठ के ऊपरी हिस्से में जकड़न है। भारतीय टीम में हनुमा विहारी खेल रहे हैं। राहुल ने कहा कि कप्तानी चुनौती को लेकर सम्मानित महसूस कर रहा हूँ।

भारत टीम की प्लेइंग इलेवन:

  • केएल राहुल (कप्तान),
  • मयंक अग्रवाल,
  • चेतेश्वर पुजारा,
  • अजिंक्य रहाणे,
  • हनुमा विहारी,
  • ऋषभ पंत (विकेटकीपर),
  • रविचंद्रन अश्विन,
  • शार्दुल ठाकुर,
  • मोहम्मद शमी,
  • जसप्रीत बुमराह,
  • मोहम्मद सिराज।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 × 6 = ?