उत्तराखंड क्रिकेट

मैं असफलताओ से ज़्यादा प्रभावित होता हूँ:-विराट कोहली

Khelbihar.com

Patna: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हालांकि इतनी ज्यादा विफलताएं नहीं देखी हैं, लेकिन उनका कहना है कि ऐसा नहीं है कि वह इनसे प्रभावित नहीं होते। इसका हालिया उदाहरण भारत का इंग्लैंड में वनडे विश्व कप सेमीफाइनल मैच में हारना रहा जिसमें टीम को न्यू जीलैंड ने 18 रन से शिकस्त दी।


कोहली ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘क्या मैं असफलताओं से प्रभावित होता हूं? हां, होता हूं। हर कोई होता है। अंत में मैं एक बात जानता हूं कि टीम को मेरी जरूरत है। सेमीफाइनल में मुझे लग रहा था कि मैं नाबाद लौटूंगा और अपनी टीम को इस मुश्किल दौर से निकाल कर लाऊंगा।’
कोहली ने कहा, ‘लेकिन हो सकता है कि वो मेरा अहंभाव हो, क्योंकि आप कैसे भविष्यवाणी कर सकते हो? आपके अंदर सिर्फ मजबूत अहसास हो सकते हैं या फिर इस तरह का कुछ करने की प्रबल इच्छाशक्ति।’ वनडे और टेस्ट में क्रमश: 11,500 और 7,202 रन बनाने वाले कोहली अपने पीछे एक विरासत छोड़ना चाहते हैं जिसका अनुसरण आने वाले लोग करें।

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘मुझे हारना पसंद नहीं है। मैं बाहर आकर यह नहीं कहना चाहता था कि मैं ऐसा कर सकता था। जब मैं मैदान पर कदम रखता हूं तो यह मेरे लिए सौभाग्य की बात होती है।’ उन्होंने कहा, ‘जब मैं बाहर आता हूं, तो मैं पूरी तरह थका हुआ होना चाहता हूं। हम उस तरह की विरासत छोड़ना चाहते हैं कि आने वाले क्रिकेटर कहें कि हमें इस तरह से खेलना है।’

भज्जी ने शेयर की पुरानी तस्वीरऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। आइए, देखते हैं पहले कैसे नजर आते थे दिग्गज भारतीय क्रिकेटर:- हरभजन का 20 साल पुराना फोटोहरभजन ने 20 साल पहले की अपनी तस्वीर शेयर की है। इसमें वह काली पगड़ी पहने हैं। वह शर्ट-पैंट पहने खड़े हैं और दूसरी तरफ इस साल की तस्वीर है। धोनी का ‘बड़े बालों’ वाला लुकधोनी पहले काफी बड़े-बड़े बालों वाला लुक रखते थे।गांगुली का ‘महाराज’ लुकटीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली पहले हल्की मूंछ रखते थे। हालांकि भारतीय टीम में सिलेक्ट होने के बाद वह क्लीन शेव में ही नजर आए। 

ज्यादा नहीं बदले द्रविड़राहुल द्रविड़ का लुक ज्यादा नहीं बदला है।

सचिन तेंडुलकर-तब और अब’गॉड ऑफ क्रिकेट’ से मशहूर दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर ने 16 साल की उम्र में ही टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उनका 24 साल का करियर रहा और इस दौरान उनके लुक भी बदले। चीकू’ से विराट बनने का सफरभारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को बचपन में ‘चीकू’ कहते थे। उनका लुक टीम में आने के बाद काफी बदला। अपने सख्त डाइट प्लान को लेकर भी वह काफी चर्चा में रहते हैं।काफी बदल गए कुंबलेपद्मश्री से सम्मानित दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले का लुक काफी बदल गया है। हालांकि वह काफी पढ़े लिखे हैं और उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। 

कोहली की टीम ने हाल में कोलकाता में बांग्लादेश को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से मात देकर लगातार 12वीं टेस्ट सीरीज जीती। टीम अब छह दिसंबर से वेस्ट इंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज की तैयारियों में जुटी है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar
Tags: Virat kohli

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago