जहानाबाद जिला जूनियर डिवीज़न लीग में विजन क्लासेज 4 विकेट से विजयी

जहानाबाद 19 जनवरी:  जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित जूनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग के लीग मुकाबले में विजन क्लासेज ने ई०पी ०सी० इंग्लिश क्लासेज को 4 विकेट से हराया ।

सुबह टॉस जीतकर विजन क्लासेज के कप्तान पीयूष ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया ।पहले बल्लेबाजी करते हुए ई०पी ०सी० इंग्लिश क्लासेज ने 30.4 ओवर में मात्र 162 रन बना के ऑल आउट हो गई ।ई०पी०सी० के तरफ से रणधीर वर्मा ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाया इनके अलावा कप्तान अमन भारद्वाज ने 45 रन का योगदान दिया ।विजन क्लासेज के तरफ से पीयूष नंदन और पंकज रॉय ने 3,3 चटकाए ।

163 रन का पीछा करने उतरी विजन क्लासेज ने मात्र27.1 ओवरों में 4 विकेट शेष रहते लक्ष्य प्राप्त कर लिया ।
विजन क्लासेज के तरफ से सोनू कुमार ने 35 उज्ज्वल और पंकज ने 18,18 रन और अंत में पीयूष नंदन ने नाबाद 12 रन बनाकर अपनी लड़खड़ाती टीम को जीत तक पहुंचा दिया।ई ०पी ०सी० इंग्लिश क्लासेज के तरफ से पंकज ने 3 और आदर्श, करन ने 1,1 विकेट हासिल किया ।

पीयूष नंदन को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए टूर्नामेंट कमिटी के चेयरमैन श्री राजीव कुमार द्वारा मैन ऑफ द मैच दिया गया ।लीग का अगला मुकाबला दिनांक 20/01/2022 को बिहार सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना के गाइडलाइंस का पालन करते हुए सरदार पटेल क्रिकेट अकैडमी और इमर्जिंग प्लेयर क्रिकेट अकैडमी के बीच में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago